Indian Films Academyलखनऊ · 2019 से

नियम और शर्तें

ये नियम Indian Films Academy, लखनऊ (indianfilmsacademy.com) के सभी कोर्स, रजिस्ट्रेशन और भुगतानों पर लागू होते हैं। एडमिशन लेकर या भुगतान करके आप इन नियमों को स्वीकार करते हैं।

कोर्स: सिनेमैटिक एक्टिंग, फ़िल्म डायरेक्शन और फ़िल्म एडिटिंग, तीनों 90 दिन के कक्षा-आधारित कोर्स हैं, जो एकेडमी के पते पर चलते हैं। बैच की तारीख़ और समय एडमिशन के समय बताए जाते हैं। ज़रूरत पड़ने पर एकेडमी पाठ्यक्रम का क्रम, शिक्षक या समय बदल सकती है।

चयन: एडमिशन और मेरिट छात्रवृत्ति चयन ऑडिशन के आधार पर दी जाती है। एकेडमी किसी भी आवेदन को बिना कारण बताए अस्वीकार कर सकती है; ऐसे में भरी गई पूरी राशि लौटा दी जाती है।

आचरण: छात्रों से अनुशासन, समय की पाबंदी और सबके प्रति सम्मान की अपेक्षा है। गंभीर दुर्व्यवहार पर एकेडमी प्रवेश रद्द कर सकती है; ऐसे में शुल्क वापस नहीं होगा।

शूटिंग और प्रचार: कक्षा और लाइव प्रोजेक्ट्स की शूटिंग एकेडमी और PICHCHRAPA के प्रोजेक्ट्स व प्रचार में उपयोग की जा सकती है। अगर आप अपनी तस्वीर या वीडियो के उपयोग पर सहमत नहीं हैं, तो एडमिशन के समय लिखित में बताएँ।

इंटर्नशिप और नौकरी: इंटर्नशिप और नौकरी के अवसर छात्र के प्रदर्शन, चयन और उपलब्ध प्रोजेक्ट्स पर निर्भर हैं। एकेडमी किसी नौकरी, रोल या कमाई की गारंटी नहीं देती।

भुगतान और रिफ़ंड: शुल्क, किस्तें और रिफ़ंड "रिफ़ंड और कैंसलेशन नीति" के अनुसार होंगे।

विवाद: इन नियमों से जुड़े किसी भी विवाद पर लखनऊ, उत्तर प्रदेश की अदालतों का क्षेत्राधिकार होगा।

अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026 · contact@indianfilmsacademy.com · +91 77540 00121